Wednesday, October 21st, 2026

सीधी बस दुर्घटना के दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा - मुख्यमंत्री  चौहान  

भोपाल 

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने सीधी बस दुर्घटना के संबंध में निवास पर उच्च-स्तरीय बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि दोषियों को किसी भी स्थिति में छोड़ा नहीं जाए, जो गलती करेगा वह दंड पाएगा। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि सड़क की मरम्मत तथा क्रेन की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से की जाए। वैकल्पिक मार्ग विकसित करने के लिए जल्द से जल्द कार्य योजना बनाकर क्रियान्वयन आरंभ किया जाए। संपूर्ण प्रदेश में बसों की फिटनेस और ओवरलोडिंग के संबंध में अभियान आरंभ हो। मुख्यमंत्री  चौहान ने निर्देश दिये कि पूरे प्रदेश में घाटों, दुर्गम मार्गों, खराब सड़कों का सर्वे कर आवश्यक कार्रवाई की जाए और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आवश्यक उपाय हो। बैठक में मुख्य सचिव  इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक  विवेक जौहरी अपर मुख्य सचिव जल संसाधन तथा परिवहन  एस.एन. मिश्रा, प्रमुख सचिव लोक निर्माण  नीरज मंडलोई उपस्थित थे।

 

#सीधी बस दुर्घटना

Source : Agency

पाठको की राय